मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:16

मांसपेशियों की कमजोरी के लक्षण- body weakness symptoms :-

1. बोलने में दिक्कत

मांसपेशियों की कमजोरी का एक लक्षण ये है कि ये बोलने औप बात करने में समस्या पैदा कर सकता है। असल में न्यूरो से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों के रूप में होता है। इसमें आपके बालने और दिमाग को चलाने वाले नर्व्स इफेक्ट हो जाते हैं। इसकी वजह से जब आप बोलना चाहते हैं या फिर जब आपका ब्रेन काम कर रहा होता है तो दोनों के बीच एक संतुलन नहीं बन पाता है जिसकी वजह से आपको बोलने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

2. निगलने में समस्या

जब मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो निगलने में कठिनाई जैसी चीजें महसूस होने लगती हैं। इस स्थिति में गले के अंदर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और फिर जब आप जब कुछ खाते हैं तो पूरी तरह से चबा नहीं पाते हैं। मांसपेशियों से जुड़ी ये स्थिति असल में किसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है।

3. चलने में दिक्कत

कई बार आपने महसूस किया होगा कि जैसे ही आप चलते हैं आपको एक कमजोरी महसूस होती है और आप पूरी तरह से चल नहीं पाते हैं। शुरुआत में ये आपके पैरों में अकड़न और खिंचाव जैसा लग सकता है पर असल में ये मांसपेशियों की कमजोरी का लक्षण हो सकता है। इसलिए इस स्थिति नजरअंदाज ना करें और बार-बार ये महसूस हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

4. वजन कम होना

अगर आपका वजन यूं ही कम हो रहा हो तो यो कई बार ये बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। ये मासपेशियों की कमजोरी के कारण भी हो सकता है। दरअसल, जब आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। ये प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है या फिर कई बार आयरन की कमी के कारण भी ये समस्या होती है। इस स्थिति में पहले डॉक्टर को दिखाएं और फिर प्रोटीन और आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

5. थकावट और सो कर उठने में दिक्कत

मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से आप थकान महसूस कर सकते हैं। असल में कई बार ये इतना ज्यादा हो जाता है कि आपको सो कर उठने में भी दिक्कत महसूस होती है। साथ ही इस दौरान आपको अपने शरीर में लगातार जलन और झनझनाहट महसूस हो सकती है। इसके अलावा सो कर उठने पर जोड़ों में खिंचाव और सिर दर्द भी महसूस हो सकता है। तो, इन तमाम स्थितियों को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info